दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को कलवारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती, 01 अप्रैल 2026.

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म से जुड़े मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित कलवारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय कुमार मिश्र (28 वर्ष) पुत्र रामधीरज मिश्र निवासी पाण्डेय बाजार, थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई है।

यहां बताते चलें कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना कलवारी में मुकदमा संख्या 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक तेजप्रताप सिंह और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *