महाकुंभ से चर्चित IITian बाबा अभय सिंह ने की शादी, इंजीनियर….. बनीं जीवनसाथी…….

NGV PRAKASH NEWS

महाकुंभ से चर्चित IITian बाबा अभय सिंह ने की शादी, इंजीनियर….. बनीं जीवनसाथी

06 अप्रैल 2026 — महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से विवाह कर लिया है। दोनों ने 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अंजनघर शिव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की, जिसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की।

शादी के बाद अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ धर्मशाला में रह रहे हैं। सोमवार को वह अपने परिवार से मिलने हरियाणा के झज्जर पहुंचे, जहां अपने वकील पिता के चैंबर में भी पहुंचे। इस दौरान उनसे मिलने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।

अभय सिंह ने बताया कि उनकी शादी किसी से छुपाई नहीं गई, बल्कि महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि वह पहले भी अपने पिता के चैंबर आते रहे हैं और अब पत्नी के साथ परिवार से मिलने पहुंचे हैं।

प्रतीका, जो कर्नाटक की रहने वाली हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं, ने बताया कि अभय का स्वभाव बेहद सरल और ईमानदार है। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि आगे चलकर दोनों सनातन पर आधारित एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अभय सिंह बैंक से जुड़े केवाईसी कार्य के सिलसिले में भी झज्जर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़े उद्देश्य के लिए छोटे दायरे को छोड़ना पड़ता है और फिलहाल वे सांसारिक जीवन से दूर हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं।

गौरतलब है कि झज्जर निवासी अभय सिंह ग्रेवाल ने आईआईटी बॉम्बे से मास्टर्स ऑफ डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ समय नौकरी की और फिर सब कुछ छोड़कर आध्यात्मिक जीवन का रास्ता अपना लिया। उनकी बहन कनाडा में सेटल हैं, जबकि उनके पिता कर्ण ग्रेवाल पेशे से वकील हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *