Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी सफलता; ₹98,500 नकद व जेवर बरामद
बस्ती, 10 अप्रैल 2026.
थाना नगर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व और रणनीति की विशेष भूमिका सामने आई, जिनकी सतर्क निगरानी में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शातिर चोर को दबोच लिया।
📍क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना नगर और थाना कप्तानगंज क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों (मु0अ0सं0 64/2026 व 35/2026) में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र रामकेश (उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मदनगिरी, नई दिल्ली) मूल रूप से अम्बेडकरनगर का रहने वाला को 10 अप्रैल 2026 बेलाड़ी पुल के नीचे से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
📍गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ₹98,500 नकद, एक अंगूठी और एक चैन (पीली धातु) बरामद की गई, जो थाना नगर क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाबू और थाना कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम गड़हा गौतम में हुई चोरियों से संबंधित बताई जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह सुनियोजित तरीके से सुनसान घरों को निशाना बनाकर छत और खिड़की के रास्ते अंदर घुसता था और चोरी के बाद माल आपस में बांट लिया जाता था।
💥पूरे घटनाक्रम में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और टीम समन्वय प्रमुख रूप से देखने को मिला, जिसके चलते पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई।
📍इस कार्रवाई में प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा, कांस्टेबल अंकित राय तथा एंटी थेफ्ट टीम के कांस्टेबल अरुण यादव, हरिओम सिंह और सौरभ मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।
📰 NGV PRAKASH NEWS
