नगर बाजार में बिजली संकट गहराया,12 घंटे में आधे से भी कम सप्लाई- कभी भी बाहर आ सकता है जनआक्रोश…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नगर बाजार में बिजली संकट गहराया, 12 घंटे में आधे से भी कम सप्लाई

बस्ती, 25 अप्रैल 2026.

जिले के नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। बीते 24 घंटे में सामने आए आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं कि स्थानीय लोग किस तरह भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम 7 बजे से लेकर 25 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक कुल 12 घंटे के भीतर करीब 6 घंटे 15 मिनट की रोस्टिंग दर्ज की गई। यानी पूरे समय में उपभोक्ताओं को महज लगभग 5 घंटे 45 मिनट ही बिजली मिल सकी। यह आंकड़ा केवल वही है जो आधिकारिक रूप से दिखाई दे रहा है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि असल कटौती इससे भी अधिक है।

👉लगभग 40 मिनट से 1 घंटे पर 40 मिनट से लेकर 1.15 की रोस्टिंग रात में और 30 मिनट से लेकर 3 घंटे की होस्टिंग दिन में होती है……..

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में सामने आए संदेशों के अनुसार, बार-बार 33 केवी सप्लाई फेल होने, मेंटेनेंस के नाम पर रोस्टिंग और फीडर बंद किए जाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कई बार आधी रात में बिजली गुल हो जाती है और घंटों तक बहाल नहीं होती, जिससे लोगों की नींद और दिनचर्या दोनों प्रभावित हो रही हैं।

तीन वर्षों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गर्मी के इस दौर में जहां पंखा और कूलर ही राहत का सहारा हैं, वहीं बार-बार की कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को रात के समय सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

💥📍 वहीं लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती की जानकारी लेने के लिए जब वह J. E. और SDO को फोन करते हैं तो उनका फोन नहीं रिसीव होता है, यही नहीं ड्यूटी पर तैनात अनेक बिजली कर्मियों का फोन जो आम जनता के लिए उपलब्ध है वह या तो स्विच ऑफ रहता है या तो वह बिजी मोड में रहता है |

स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो विरोध की स्थिति भी बन सकती है। फिलहाल बिजली विभाग की ओर से इस लगातार कटौती पर कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।

NGV PRAKASH NEWS

24 अप्रैल 26 के शाम 7:00 बजे से लेकर 25 अप्रैल 26 की सुबह 7:00 बजे तक बिजली सप्लाई और रोस्टिंग का विवरण 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *