NGV PRAKASH NEWS

मां काली मंदिर से लाखों का चांदी का मुकुट चोरी, हरैया में बढ़ी दहशत
हरैया, बस्ती, 25 अप्रैल 2026.
थाना हरैया क्षेत्र के गोभिया ग्राम पंचायत स्थित मरोट गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने आस्था पर बड़ा वार करते हुए काली माता मंदिर से कई लाख रुपये कीमत का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे और मुकुट गायब पाया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना ने हरैया पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर पुलिस सुरक्षा के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर चोर बेखौफ होकर मंदिर जैसे धार्मिक स्थल को भी निशाना बना रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
📍 लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक को दिखाने के लिए केवल दिखावे के लिये कुछ मात्रा में गांजा बरामद करनें जैसे छोटे मामलों में कार्रवाई कर औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि गंभीर अपराधों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
NGV PRAKASH NEWS
