जी पी दुबे
97210 711 75
जिलाधिकारी नें जिले के सभी मतदाताओं किया आमंत्रित
बस्ती 15 मई 24.
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी द्वारा जिले के सभी मतदाताओं के लिए आमंत्रण पत्र जारी किया गया है |
जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आमंत्रण पत्र में जिले के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई है |
पहले मतदान फिर जलपान के लिए जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि देश के महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी अवश्य प्रदान करें |
उन्होंने कहा कि 25 मई को अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का मतदान अवश्य करवाये तथा देश के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें |


