

ग्राम सेठा में डबल मर्डर कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एसटीएफ और थाना कमानगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जनपद बस्ती, 09 मई 2025 (NGV PRAKASH NEWS): थाना कमानगंज पुलिस और यूपी एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम सेठा में हुए डबल मर्डर के मामले में पाँच हजार रुपये के इनामिया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी आज तड़के 06:35 बजे गहनतम निगरानी और सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कौशलचन्द्र पुत्र कमलेश उर्फ़ विट्टूलाल और रंजना उर्फ मंजली पत्नी कौशलचन्द्र निवासी ग्राम सेठा, थाना कमानगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त हाल में ग्राम जोकहरा थाना फेड़लिया, बस्ती में रह रहे थे। इन पर पहले से ही मुकदमा संख्या 215/2024 में IPC की विभिन्न धाराओं 103(2), 238, 326(ग), 3(5), 61(2) के तहत मामला दर्ज था।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कौन प्रकाश सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में बताया गया कि.., ग्राम सेठा में भूमि विवाद को लेकर हुए डबल मर्डर कांड में कुल 10 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज थी। इनमें कई अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, धमकी, दलित उत्पीड़न आदि शामिल हैं।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे: पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि जमीन पर कब्जे की लालच और पूर्वविवाद के चलते उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया। साथ ही, इस अपराध के बाद वे कई दिनों तक छिपते फिरते रहे और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे।
गिरफ्तारी में शामिल टीम:
जिले की पुलिस टीम:
- थाना अध्यक्ष कमानगंज – सुनील कुमार गौड़
- प्रभारी सर्विलांस सेल – शिक्षिकान्त मय टीम
- उपनिरीक्षक – रमाकांत यादव, थाना कमानगंज
- कांस्टेबल – पंकज सिंह, अरविंद गुप्ता, शिल्पा रावत
यूपी एसटीएफ टीम:
- निरीक्षक – ओमशंकर शुक्ल
- हेड कांस्टेबल – कुलदीप सिंह, गिरजा शंकर यादव, राकेश शर्मा
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। जनपद बस्ती की कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस सतर्क है और अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रही है।
(NGV PRAKASH NEWS)

