शिखा ब्यूटी पार्लर एंड कॉस्मेटिक सेंटर का भव्य उद्घाटन…….

NGV PRAKASH NEWS

शिखा ब्यूटी पार्लर एंड कॉस्मेटिक सेंटर का भव्य उद्घाटन, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

बस्ती,

जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली अंतर्गत मानिकचंद्र चौराहे पर ‘शिखा ब्यूटी पार्लर एंड कॉस्मेटिक सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चांदनी चौधरी (पत्नी मनोज कुमार चौधरी) उपस्थित रहीं, जिन्होंने विधि-विधान से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के अवसर पर चांदनी चौधरी ने केंद्र की संचालिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के केंद्रों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और साथ ही यह स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह की पहल बेहद सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान चांदनी चौधरी ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रुधौली क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्र को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस नई पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी कदम बताया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *