पैसा मांगा तो रेत दिया गला…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद

बस्ती, 05 मई 2026.

जनपद बस्ती के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, वाहन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह की मौजूदगी में किया।

हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद…….

बस्ती 5 मई 2026

थाना कप्तानगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, वाहन और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह की मौजूदगी में किया।

पुलिस के अनुसार 02 मई 2026 को ग्राम कल्याणपुर के समीप माता मंदिर के पूर्व सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान होने के बाद पत्नी की तहरीर के आधार पर 03 मई 2026 को थाना कप्तानगंज में मुकदमा अपराध संख्या 115/2026 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम गुप्ता पुत्र कपूरचंद गुप्ता निवासी जलेबीगंज थाना पैकोलिया और ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा निवासी बिजरा थाना ह्ररैया के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टूटा हुआ आला कत्ल चाकू, एक पिकअप वाहन (संख्या UP51T5745), एक पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या UP51BY6621), खून लगा तौलिया और खून के धब्बों वाले कपड़े बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5)/238 BNS और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक से उनका पहले से परिचय था और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक द्वारा बार-बार पैसे मांगने से परेशान होकर आरोपियों ने 02 मई की रात योजनाबद्ध तरीके से उसे बुलाया। पहले साथ बैठकर शराब पी गई, फिर विवाद बढ़ने पर पिकअप वाहन के पास ही गला रेतकर चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए वाहन को धोकर छिपा दिया गया। बाद में आरोपी मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है और उसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है |
इस पूरे मामले में थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए घटना का खुलासा किया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक एसओजी विकास यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा 25 हजार इनाम देने की घोषणा की गयी

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *