डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है, जल्दी से मिलने आ जाओ…….

NGV PRAKASH NEWS

लखनऊ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर लीक का आरोप, पुलिस हिरासत में

लखनऊ 16 मई 2026

लखनऊ में गुरु-शिष्य संबंधों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह को एक छात्रा से कथित रूप से अश्लील बातचीत करने और परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने का लालच देने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मामला उस समय तूल पकड़ गया जब सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई। वायरल ऑडियो में प्रोफेसर को बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा पर छुट्टी से जल्दी लौटने का दबाव बनाते हुए सुना जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया, “डार्लिंग, तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है, एग्जाम से पहले घर से आ जाओ।”

इस घटना के बाद छात्रा ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत दी। शिकायत सामने आते ही प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की तहरीर पर ने हसनगंज कोतवाली में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने प्रोफेसर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) महानगर को सौंप दी गई है।

हालांकि आरोपी प्रोफेसर परमजीत सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की आंतरिक राजनीति के कारण उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। कुलपति जे.पी. सैनी ने आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी।

घटना के बाद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोपी शिक्षक के तत्काल निलंबन और कठोर कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी के छात्र नेताओं का कहना है कि शिक्षा संस्थानों में इस तरह की मानसिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पुलिस वायरल ऑडियो की सत्यता, छात्रा के आरोपों और कथित पेपर लीक एंगल की गहन जांच में जुटी हुई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *