सब्जी बेचने वाले किशोर के प्यार में फसी किशोरी, अचानक एक दिन…….

NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, किशोर गिरफ्तार

वाराणसी, 16 मई 2026.

क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑटो से आलू-प्याज बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार दोनों ही नाबालिग हैं।

जानकारी के मुताबिक 12 मई को गांव की एक किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद शुक्रवार को किशोरी की मां ने चौबेपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस टीम ने बनकट शिव मंदिर के पास बस का इंतजार कर रहे किशोर और किशोरी को पकड़ लिया।

पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और किशोर के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *