भीषण गर्मी के बीच रास्ते में गिरे विकलांग बुजुर्ग की मौत…….

Gyan Prakash Dubey

NGV PRAKASH NEWS

भीषण गर्मी के बीच रास्ते में गिरे विकलांग बुजुर्ग की मौत

बस्ती, 22 मई 2026.

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरझिरवा पुल के पास शुक्रवार को एक वृद्ध विकलांग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ व निरीक्षण किया।

मृतक की पहचान गंगाराम (70 वर्ष) पुत्र झकड़ी निवासी ग्राम राजघाट थाना नगर बस्ती के रूप में हुई। मृतक के भतीजे शीशराम पुत्र कन्हैया ने बताया कि गंगाराम बचपन से ही विकलांग थे तथा उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। परिवार के अनुसार वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे और गांव के पास स्थित एक मजार के आसपास बैठे रहते थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें तेज धूप के दौरान खेतों के बीच बने रास्ते से आते देखा गया था। लोगों ने सामान्य स्थिति समझकर ध्यान नहीं दिया। कुछ समय बाद जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो वह जमीन पर पड़े मिले।

लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया अत्यधिक गर्मी और शारीरिक कमजोरी के चलते हालत बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है |

लोगों के अनुसार मृतक बीमार और काफी कमजोर लग रहा था |

सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा जांच की गई, जहां उन्हें मृत पाया गया।

सूचना पर पहुंची डायलॉग 112 और नगर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी |

घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा इसकी सूचना फॉरेंसिक टीम को दी | फोरेंसिक टीम द्वारा भी शव और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया |

थाना अध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह नहीं बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक गर्मी, लू और शारीरिक कमजोरी से संबंधित प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *