पति को बिजली के झटके दिए,जहर दिया:जब पति ले रहा था अंतिम सांस, पत्नी वही कर रही थी प्रेमी संग रोमांस…….

NGV PRAKASH NEWS

भतीजे के प्यार में अंधी पत्नी बनी जल्लाद, पति को बांधकर दिए करंट के झटके… फिर जहर पिलाकर उतारा मौत के घाट

मुरादाबाद 24 मई 2026:
सात फेरों के वक्त साथ निभाने और हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कसमें खाने वाली पत्नी जब खुद ही मौत का कारण बन जाए, तो रिश्तों पर से भरोसा उठने लगता है। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से सामने आया पवन ठाकुर हत्याकांड सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों, विश्वास और इंसानियत की निर्मम हत्या की कहानी बन गया है। यहां पत्नी आंचल ने अपने प्रेमी, बहन और बहन के प्रेमी के साथ मिलकर जिस बेरहमी से अपने पति को मौत के घाट उतारा, उसने हर किसी को झकझोर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि एक्सपोर्ट फर्म में काम करने वाले 30 वर्षीय पवन ठाकुर को उनकी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी काफी पहले से थी। पत्नी का रिश्ता किसी गैर से नहीं, बल्कि परिवार के ही भतीजे अंकित से चल रहा था। पवन ने कई बार पत्नी को समझाने और रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन आंचल प्रेम में इस कदर अंधी हो चुकी थी कि उसे पति की भावनाएं, परिवार और अपनी मासूम बेटी तक का ख्याल नहीं रहा।

📍चारपाई पर बांधकर दी गई दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश पहले से रची जा चुकी थी। करीब 15 दिन पहले आंचल अपने मायके गई थी, जहां पति को रास्ते से हटाने की पूरी योजना बनाई गई। गुरुवार को वह अपनी बहन शिखा के साथ मुरादाबाद लौटी और फोन कर पवन को घर बुलाया।
शुक्रवार शाम जैसे ही पवन काम से घर लौटे, घर में पहले से मौजूद पत्नी आंचल, प्रेमी अंकित, बहन शिखा और उसका प्रेमी अजय दिवाकर उन पर टूट पड़े। आरोप है कि चारों ने मिलकर पवन के हाथ-पैर चारपाई से बांध दिए। वह हिल भी नहीं पा रहे थे। इसके बाद पहले से लाए गए बिजली के केबल से उनके शरीर पर करंट के झटके देने शुरू कर दिए गए।

📍पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पवन के सीने, हाथों, पैरों और तलवों पर कई बार करंट लगाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर नौ चोटों और करंट के निशानों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि पवन दर्द से तड़पते हुए आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।

📍करंट से नहीं टूटी सांसें तो जबरन पिलाया जहर
जांच के अनुसार, लगातार करंट देने के बाद भी जब पवन की सांसें चल रही थीं, तो आरोपियों ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें जबरन पिला दिया। आरोप है कि मुंह से गिलास तब तक नहीं हटाया गया, जब तक पूरा जहर उनके भीतर नहीं चला गया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि जब पवन जिंदगी और मौत के बीच तड़प रहे थे, उसी दौरान पत्नी आंचल और उसकी बहन अपने-अपने प्रेमियों के साथ कथित तौर पर रोमांस कर रही थीं। इस खुलासे ने पुलिसकर्मियों तक को हैरान कर दिया।

, 📍पूरी रात घर में मौजूद रहे आरोपी
बताया गया कि प्रताड़ना का सिलसिला रात करीब आठ बजे शुरू हुआ और आधी रात तक पवन की सांसें थम गईं। मौत के बाद भी चारों आरोपी घर में ही मौजूद रहे। बाद में आंचल ने रिश्तेदारों को फोन कर पति की तबीयत खराब होने और आत्महत्या जैसी कहानी सुनाने की कोशिश की।
लेकिन जब शव जिला अस्पताल पहुंचा और पुलिस ने शरीर पर चोटों के निशान देखे, तो मामला संदिग्ध लगने लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की परतें खोल दीं। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बाकी आरोपियों के नाम भी उगल दिए।
📍“मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई…”
पूछताछ में आरोपी पत्नी ने पुलिस से कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। उसने कथित तौर पर कहा कि “इससे अच्छा तो मैं प्रेमी के साथ भाग जाती, लेकिन पति की हत्या कर बहुत बड़ा अपराध कर दिया।”
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेमी ने भी पूछताछ में बताया कि आंचल लगातार पवन को रास्ते से हटाने का दबाव बना रही थी। आखिरकार चारों ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया
इस पूरे हत्याकांड में सबसे बड़ा दर्द उस मासूम बच्ची का है, जिसने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया। पवन और आंचल की तीन साल की बेटी दिव्यांशी अब बिना पिता के रह गई है। परिवार का कहना है कि अवैध संबंधों को बचाने के लिए एक पत्नी ने न सिर्फ अपने पति की जान ले ली, बल्कि अपनी बेटी का भविष्य भी अंधेरे में धकेल दिया।
फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *