गैस सिलेंडर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख…….

NGV PRAKASH NEWS

गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जलकर राख, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू

कप्तानगंज, 02 जून 2026.

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मीतासोती गांव में मंगलवार की रात गैस सिलेंडर में आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी इंद्रावती अपने घर में गैस सिलेंडर पर भोजन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक लगातार प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कमरे में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन तथा अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो चुकी थीं। आग की घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग आसपास के अन्य मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *