सरयू में नहाने के दौरान बस्ती के तीन युवक हुए लापता…….

NGV PRAKASH NEWS

अयोध्या में बड़ा हादसा, बस्ती के तीन युवक सरयू नदी में डूबे, तलाश में जुटीं राहत टीमें

अयोध्या/बस्ती, 07 मई 2026.

बस्ती जनपद से अयोध्या स्नान और जन्मदिन मनाने गए युवकों के साथ गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी में स्नान के दौरान तेज लहरों की चपेट में आने से बस्ती के तीन युवक नदी में डूब गए/लापता हो गये । घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें युवकों की तलाश में जुट गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मंगल बाजार के पांच युवक कार संख्या यूपी 78 सीडी 9555 से गुरुवार तड़के करीब 5 बजे अयोध्या गये थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक जन्मदिन मनाने के लिए अयोध्या गए थे। सुबह लगभग 6 बजे सरयू नदी में स्नान के दौरान अचानक तेज बहाव और लहरों चपेट में आने के कारण तीन युवक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए।

हादसे में लापता युवकों की पहचान अमित गुप्ता (19 वर्ष), अभिषेक सोनी (19 वर्ष) और राज कसौधन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक बस्ती के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से संबंध रखता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

वहीं युवकों के साथ मौजूद लकी (19 वर्ष) और किशन सोनी (19 वर्ष) सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्नान के दौरान अचानक पानी के तेज लहर आया , जिससे तीनों युवक संतुलन खो बैठे और नदी में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। नदी में लापता युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद बस्ती के मंगल बाजार क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

👉 टीम में लापता युवकों की खोज में लगी है…. समाचार आगे अपडेट किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *