तीन बच्चों का पिता 20 वर्षीय युवती का करता रहा शोषण,बनाया अश्लील वीडियो बांट दिया दोस्तों में…….

NGV PRAKASH NEWS

20 वर्षीय युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वर्षों तक करता रहा शोषण, मुख्य आरोपी समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद, 14 जून 2026.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और लंबे समय तक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 11 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव भटावली निवासी इरफान का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता इरफान वर्ष 2020 से उनकी बेटी को अपने प्रभाव में लेकर उसका शोषण करता रहा। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने युवती को मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए देखा। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना रखी है और उसी के आधार पर उसे धमकाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। आरोप है कि इरफान ने यह वीडियो अपने साथियों पिंटू और शमशेर को भी उपलब्ध करा दी। इसके बाद दोनों आरोपी भी युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे और इंकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने युवती को एक कीपैड मोबाइल फोन भी दिया था, जिसके जरिए वह संपर्क में रहता था। इसी नंबर पर उसके अन्य साथी भी फोन कर युवती पर दबाव बनाते थे। जब पीड़िता के पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित रूप से उन्हें धमकाकर भगा दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी इरफान, उसकी मां, भाइयों और अन्य आरोपियों समेत कुल 11 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *