NGV PRAKASH NEWS

2.27 करोड़ रुपये के भूमि सौदे में धोखाधड़ी का मुकदमा, आईपीएस अधिकारी के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
बाराबंकी, 14 जून 2026.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में करोड़ों रुपये के भूमि सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मध्य प्रदेश कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के पिता ने होटल एवं रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन खरीदने के नाम पर उनसे 2.27 करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन बाद में संबंधित भूमि किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई।
नगर क्षेत्र की मयूर विहार कॉलोनी निवासी राधाकांत शुक्ला, जो आईपीएस अधिकारी आदर्शकांत शुक्ला के पिता हैं, ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 से 2024 के बीच लगभग 13,150 वर्गफीट भूमि खरीदने के लिए उन्होंने कुल 2.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। उनका दावा है कि इस रकम की व्यवस्था परिवार का सोना बेचकर की गई थी।
शिकायत के अनुसार रियल एस्टेट कारोबारी विवेक गुप्ता, निवेद प्रताप सिंह उर्फ गोलू, शुभी सिंह, भावना रानी और विशाल ने उन्हें जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि पूरी धनराशि लेने के बावजूद संबंधित भूमि का स्वामित्व उन्हें नहीं दिया गया और बाद में वही जमीन अन्य लोगों को बेच दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 फिलहाल मामले में इतना पैसा क्या वास्तव में घर का सोना बेच कर आया था क्या कोई अन्य सोर्स था जांच इसकी भी होनी चाहिए……..
NGV PRAKASH NEWS