Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

4 वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
बस्ती, 21 जून 2026।
जनपद बस्ती की कोतवाली पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त को अपहृत बच्ची के साथ बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी नहीं बताया कि कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 268/2026, धारा 140(1) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त जाकिर अली पुत्र जाबिर अली निवासी ग्राम असाढ़, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशांबी को 20 जून 2026 को मुड़घाट कटरा तिराहा हाईवे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अपहृत 4 वर्षीय बच्ची भी अभियुक्त के साथ सकुशल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बच्ची के सकुशल बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में चौकी प्रभारी बड़ेवन उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र शर्मा, कांस्टेबल राजू यादव तथा महिला कांस्टेबल पूजा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता से अपहरण के मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए बच्ची की सुरक्षित बरामदगी पर संतोष व्यक्त किया है।
NGV PRAKASH NEWS