Gyan Prakash Dubey

NGV PRAKASH NEWS
हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, लालगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई
बस्ती, 24 जून 2026।
थाना लालगंज क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात के मामले में लालगंज पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधाकर पाल पुत्र निर्भय प्रकाश पाल तथा सौरभ पाल पुत्र स्वर्गीय संजय पाल, निवासी ग्राम मेहनौना थाना लालगंज के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में पुलिस के अनुसार वादिनी सुभावती पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 22 जून 2026 की रात लगभग 9:15 बजे सुधाकर पाल, सौरभ पाल और उनके 4-5 अन्य साथियों ने उनके पति लक्ष्मण निषाद को नदी किनारे बुलाकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं तो देखा कि सभी लोग उनके पति की पिटाई कर रहे थे। शोर मचाने पर अन्य आरोपी भाग गए, लेकिन सुधाकर पाल और सौरभ पाल मारपीट करते रहे, जिससे लक्ष्मण निषाद की मृत्यु हो गई।
इसी तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार को लालगंज पुलिस और एसओजी टीम ने दोनों वांछित आरोपियों को बनकटा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय पाठक, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, चौकी प्रभारी महसों सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी लालगंज अनन्त मिश्रा तथा थाना लालगंज व एसओजी की अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS