शिक्षिका हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने डकही मोड़ से दबोचा

परिवार पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से किया गया था हमला, घटना में मां की हुई थी मौत

बस्ती 12 नवंबर 2026.

कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में महिला शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कलवारी पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमचंद यादव को डकही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।

📍लोहे की रॉड और धारदार हथियार से किया गया था हमला

यहां बताते चलें कि मामला 10 नवंबर 2026 का है। ताहिरपुर निवासी अखिलेश यादव ने कलवारी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने एक राय होकर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उनके तथा परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मां की मौत हो गई, जबकि उनके पिता, छोटी बहन और वह स्वयं घटनास्थल पर बेहोश हो गए थे।

इस संबंध में थाना कलवारी में मुकदमा अपराध संख्या 275/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109(1), 115(2) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

52 वर्षीय प्रेमचंद यादव गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रेमचंद पुत्र रामदेव यादव (52 वर्ष), निवासी ताहिरपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह और कांस्टेबल दिवाकर कुमार शामिल रहे।

पुलिस की ओर से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *