बिजली के तार के विवाद में भाई ने भाई पर किया धारदार हथियार से हमला…….

NGV PRAKASH NEWS

बस्ती, 27 जून 2026।

जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भदी मंझरिया गांव में बिजली के तार को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान एक भाई ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार घायल के पैर में गहरा घाव होने के साथ ही हड्डी में फ्रैक्चर भी हुआ है। घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वाल्टरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *