72 घंटे में ऑपरेशन सफल: घर से कमाने निकले दो मासूम बच्चों को नगर पुलिस ने सकुशल खोज निकाला…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

💥 72 घंटे में ऑपरेशन सफल: घर से कमाने निकले दो मासूम बच्चों को नगर पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

बस्ती, 29 जून 2026।

नगर थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए घर से पैसा कमाने की चाह में निकले दो मासूम बालकों को महज 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सफल अभियान से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों बालकों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में पता चला कि दोनों बालक पैसा कमाने के उद्देश्य से बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। समय रहते पुलिस की सतर्कता और लगातार की गई खोजबीन के चलते किसी भी अप्रिय घटना से पहले दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज लिया गया।

बरामद बालकों के नाम—

  1. प्रज्वल पुत्र दुर्गेश कुमार (उम्र लगभग 12 वर्ष), निवासी ग्राम दुबखरा, थाना नगर, जनपद बस्ती।
  2. रवि किशन पुत्र पप्पू चौहान (उम्र लगभग 13 वर्ष), निवासी ग्राम दुबखरा, थाना नगर, जनपद बस्ती।

इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी फुटहिया उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव तथा कांस्टेबल मनीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और समर्पित प्रयासों के चलते दोनों मासूमों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *