Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती | 25 जुलाई 2026।
नगर थाना क्षेत्र के दो गांवों में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। चार वर्षों से प्रेम संबंध में रहे युवक और युवती ने कुछ ही घंटों के अंतराल में अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय रवि निषाद, निवासी राजघाट थाना नगर और 22 वर्षीय नेहा प्रजापति, निवासी मीतनजोत थाना नगर, पिछले लगभग चार वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे।
दोनों एक दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करना चाहते थे, सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार परिवार के लोग किसके खिलाफ थे जहां पर परिवारों का ईगो भी आड़े आ रहा था क्योंकि नेहा कुम्हार और लड़का निषाद था , इसको लेकर के नेहा के घर वाले कई बार उसको समझा-बुझा भी चुके थे और वह दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे |
बृहस्पतिवार देर रात रवि निषाद ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
बताया जाता है कि उसने अंतिम समय में वीडियो कॉल पर भी प्रेमिका से बात की थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई और शुक्रवार सुबह अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को युवती के कमरे से उसकी मां के नाम लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने लिखा कि वह रवि से चार वर्षों से प्रेम करती थी और अब उसके बिना नहीं रह सकती। पत्र में उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा कि वह रवि के पास जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी। एसएचओ रामप्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
24 घंटे की अंतराल में प्रेमी-प्रेमिका की मौत की इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
NGV PRAKASH NEWS