NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में पीपल के पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती, 02 अगस्त 2026।
जनपद बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुईली गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर खेत में 35 वर्षीय युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान विनय कनौजिया पुत्र बाबूलाल कनौजिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विनय शनिवार रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में पीपल के पेड़ से उसका शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पैकोलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
NGV PRAKASH NEWS