NGV PRAKASH NEWS

तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
मछली पकड़ने के बाद स्नान के दौरान हुआ हादसा, पुलिस कर रही अग्रिम विधिक कार्रवाई
बस्ती, 03 अगस्त 2026।
जनपद बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निंदूरी गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के दक्षिण स्थित तालाब में दो बच्चे मछली पकड़ने के बाद स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद (11 वर्ष) पुत्र यूसुफ तथा नफीस अहमद पुत्र मुख्तार के रूप में हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।
पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
NGV PRAKASH NEWS