Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कप्तानगंज पुलिस ने 850 ग्राम गांजा और 4,520 रुपये के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बस्ती, 11 अगस्त 2026।
थाना कप्तानगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 850 ग्राम गांजा और 4,520 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी मौके पर गांजा बेच रहा था।
नकटीदेई बुजुर्ग के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस ने 10 अगस्त 2026 की रात करीब 11:55 बजे आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकटीदेई बुजुर्ग के पास कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से गांजा बेच रहे बलवन्त पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय, निवासी कटरूआ दलथम्मन सिंह, थाना नगर बाजार, जनपद बस्ती, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 850 ग्राम गांजा तथा 4,520 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु0अ0सं0 215/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना कप्तानगंज में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 198/2024, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 68/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं। इसके अलावा वर्तमान कार्रवाई में दर्ज मु0अ0सं0 215/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मु. इस्लाम खान, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह तथा कांस्टेबल श्यामजीत यादव शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS