एंटी थेफ़्ट और कोतवाली पुलिस की कार्यवाही में अंतरजनपदीय E-रिक्शा बैटरी चोर गिरफ्तार, 5 बैटरी समेत चोरी में प्रयुक्त कार बरामद…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में अंतरजनपदीय E-रिक्शा बैटरी चोर गिरफ्तार, 5 बैटरी समेत चोरी में प्रयुक्त कार बरामद

बस्ती | 19 अगस्त 2026

कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई

बस्ती में E-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 5 E-रिक्शा बैटरियां, बैटरी चार्जर, चोरी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी डिजायर कार, सब्बल, पिलास, दो रिंच और दो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कश्यप पुत्र लक्ष्मण कश्यप, निवासी धोबिन पुरवा, थाना जरवल रोड, जनपद बहराइच, उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। उसे 19 अगस्त 2026 को तड़के करीब 3:20 बजे गंदा नाला पुल, हरदिया चौराहा, वाल्टरगंज रोड से पुलिस हिरासत में लिया गया।

बड़ेबन और कटरा क्षेत्र में बैटरी चोरी का खुलासा

पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथियों ने 5/6 अगस्त की रात बस्ती के बड़ेबन स्थित माही मोटर्स का ताला तोड़कर एक बैटरी और एक चार्जर चोरी किया था। इसके बाद कटरा पानी की टंकी के पास सड़क किनारे खड़े E-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी की गई थीं। चोरी की गई बैटरियों को डिजायर कार से ले जाकर छिपा दिया गया था।

इसके अलावा पुलिस के अनुसार, गिरोह ने 28/29 जून की रात बस्ती शहर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन मौका नहीं मिलने पर पचपेड़िया रोड स्थित मॉडल शॉप का ताला तोड़कर काउंटर से करीब 1.5 लाख रुपये चोरी कर लिए थे।

चोरी की बैटरियां सस्ते दाम पर बेचने का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह E-रिक्शा और अन्य वाहनों की सर्विस व मरम्मत का काम करता है तथा दिखावे के लिए E-रिक्शा की बैटरियां खरीदता-बेचता है। उसके अनुसार, गिरोह के सदस्य चोरी की बैटरियां उसके पास रखते थे, जिन्हें वह बाद में E-रिक्शा चालकों को गुमराह करके कम कीमत पर बेच देता था।

आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी में प्रयुक्त डिजायर कार शुभम यादव उर्फ संतबक्स निवासी नरसड़ा, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा के नाम से दर्ज है। चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए वाहन की नंबर प्लेट खोलकर कार में रख ली जाती थी। पुलिस ने बरामद दोनों नंबर प्लेट भी कब्जे में ले ली हैं।

तीन आरोपी अभी वांछित

मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को वांछित किया है। इनमें शुभम यादव उर्फ संतबक्स पुत्र बृज कुमार, निवासी नरसड़ा, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा; हरिचरण पुत्र राघवराम, निवासी मदरही सोनौली मोहम्मदपुर, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा और विकास यादव पुत्र रामनेवाज यादव, निवासी अयली परसौली घोरहनपुरवा, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा शामिल हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

वाहन समेत चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर कार, 5 बैटरियां, एक बैटरी चार्जर, एक सब्बल, एक पिलास, दो रिंच और दो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद की हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

भानु प्रताप सिंह की भूमिका रही प्रमुख

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम बस्ती भानु प्रताप सिंह की भूमिका प्रमुख रही। भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एंटी थेफ्ट टीम और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और चोरी का सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह, प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम भानु प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेबन जितेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी पटेल चौक रामअशोक यादव, हे0का0 अतुल चौबे, का0 अभिलाष सिंह, का0 सुभेन्द्र तिवारी, का0 सौरभ मिश्रा, का0 रामसिंह, का0 हरेराम सिंह, का0 अनुनय सिंह और रि0का0 मनीष यादव शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी पर दर्ज हैं दो मुकदमे

गिरफ्तार राजू कश्यप के खिलाफ थाना कोतवाली बस्ती में मु0अ0सं0 357/26 और मु0अ0सं0 284/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस में मुकदमे दर्ज हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *