जबरन दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जी.पी.दुबे

97210 711 75

जबरन दुष्कर्म का प्रयास

बस्ती 12 अक्टूबर 24.
नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नगर बाजार के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ और जबरन दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है |

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि नगर बाजार के रहने वाले राम बचन पिछले दो माह से उसे अकेली पाकर आपत्तिजनक फब्तियां कसते है।
आटो या पैदल जाते समय उसके साथ कई बार छेड़खानी की, विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी दिया।
उसने कहा कि 6 अक्टूबर को काम से वापस लौटते समय आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया | वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *