NGV PRAKASH NEWS

शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार, मालिक ने पुलिस चेकिंग देख छोड़ा अकेला
मोतिहारी | 20 अगस्त 2026
बिहार के मोतिहारी में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे घोड़े को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि घोड़े पर बोरी में छिपाकर करीब छह पेटी शराब लादी गई थी, जिसकी कीमत लगभग 80 से 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घोड़े का मालिक शराब की खेप लेकर आगे बढ़ रहा था। रास्ते में पुलिस की चेकिंग देखकर उसने कथित तौर पर घोड़े से उतरकर उसे अकेले आगे भेज दिया। शायद उसे लगा कि पुलिस घोड़े की तलाशी नहीं लेगी।
लेकिन पुलिस को घोड़े पर लदी बोरी को लेकर शक हुआ। जब बोरी खुलवाई गई तो उसमें शराब की पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने शराब समेत घोड़े को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने घोड़े के मालिक को भी पकड़ लिया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
NGV PRAKASH NEWS