मित्र की मौत का सदमा नहीं कर सका बर्दाश्त,चली गई जान…….

NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में मित्र की मौत की खबर सुन दूसरे ने भी तोड़ा दम

बस्ती | 24 अगस्त 2026

लालगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में दो बुजुर्ग मित्रों की दोस्ती की मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी महात्म चौधरी (80) और कृष्णचंद्र शर्मा (65) के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों प्रतिदिन घंटों साथ बैठकर बातचीत किया करते थे। शनिवार को अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। महात्म चौधरी को गंभीर हालत में गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कृष्णचंद्र शर्मा को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार को महात्म चौधरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया जा रहा था। इसी दौरान कृष्णचंद्र शर्मा को अपने मित्र की मौत की सूचना मिली। मित्र की अंतिम दर्शन की इच्छा जताते हुए उन्होंने घर जाने की जिद की। परिवार के लोग इस पर विचार कर ही रहे थे कि कुछ ही देर बाद कृष्णचंद्र शर्मा की भी मौत हो गई।

महात्म चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया गया, जबकि कृष्णचंद्र शर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। दोनों मित्रों की एक साथ बीमारी और एक के बाद दूसरे की मौत की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच दोनों की वर्षों पुरानी दोस्ती की मिसाल दी जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *