श्रावण मास के अंतिम सोमवार अचानक भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंची डी यम कृतिका ज्योत्सना…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

श्रावण के चौथे सोमवार पर भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्ती | 24 अगस्त 2026

श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भदेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु बनाए रखी जाएं। भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिक पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण माह के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं बेहतर बनाए रखें, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर सकें।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *