बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के बहनोई के छोटे भाई मनीष पाण्डेय की चारपाई की पाटिया से वार से हुई मौत…….

NGV PRAKASH NEWS

चारपाई की पाटिया से वार के बाद मनीष पाण्डेय की मौत, तीन लोगों पर परिजनों ने लगाया आरोप

बस्ती | 24 अगस्त 2026

लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला में देर रात हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल मनीष कुमार पाण्डेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान मनीष के सिर पर चारपाई की पाटिया से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मनीष पाण्डेय की मौत हो गई।

मनीष के परिजनों ने रोशन पाण्डेय,अमरीश पाण्डेय और छोटू पाण्डेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि विवाद के दौरान चारपाई की पाटिया से मनीष के सिर पर हमला किया गया, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रुधौली मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चार थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना से जुड़े लोगों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मारपीट के कारणों और मनीष की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

क्षेत्राधिकारी रुधौली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यहां बताते चलें कि मृतक मनीष पांडेय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के बहनोई के छोटे भाई हैं |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *