चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए डीयम कृतिका ज्योत्सना ने दिए सख्त निर्देश…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

बस्ती | 24 अगस्त 2026

जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आमजन को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध कराने तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से चीनी की वर्तमान उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार समय से आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चीनी के वितरण में किसी भी स्तर पर अनियमितता, कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, निर्धारित दर एवं मानकों के अनुरूप उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार एवं वितरण केंद्रों पर उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें।

📍 यहां बताते चलें कि 1 महीने के अंदर ही चीनी का रेट 42 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर ₹70 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है | वहीं कुछ व्यापारी इस ₹80 प्रति किलोग्राम तक पहुंचाने की बात भी कह रहे हैं |

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार, मंडी सचिव राम कुमार यादव, जिला गन्ना अधिकारी, विपणन निरीक्षक, आपूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को आवश्यक वस्तुओं की सुचारु और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *