
जी पी दुबे
9721071175
NGV PRAKASH NEWS
लखनऊ.
लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एक गारंटी कार्ड जारी किया था जिसके अनुसार महिलाओं को 1 लाख वार्षिक देने की बात कही गई थी |
चुनाव के पहले बड़ी संख्या में यह गारंटी कार्ड महिलाओं में बांटे भी गए थे |
इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस चुनावी नतीजे आने के बाद भले ही 99 सीट पर सिमट गई हो और सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 272 की संख्या को अभी जुटा ना पाई हो |
उसके बाद भी लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर आज बड़ी संख्या में महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर पहुंची |
पहले तो वहां बैठे कर्मचारियों ने कुछ महिलाओं को गारंटी कार्ड वितरित भी किया |
परंतु वहां पहुंची महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गारंटी कार्ड जारी कर 1 लाख देने का वादा किया था | जिसको वह सब लेने आई है परंतु उनको पार्टी मुख्यालय के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है |
वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद 1लाख देने का वादा किया था |
उन्होंने कहा यह सही है कि चुनाव के पहले बड़ी संख्या में यह कार्ड बांटे गए थे |
अब कांग्रेस के सामने यह समस्या हो गई है कि इस बारे में महिलाओं को वह कैसे समझाएं |
विज्ञापन और समाचार के लिए संपर्क करें
ज्ञान प्रकाश दुबे ~एडिटर इन चीफ
97210 711 75
फोटो साभार.दैनिक जागरण
