संपूर्ण समाधान दिवस पर ह्ररैया पहुंचे डीएम-एसपी- लगी फरियादियों की भीड़…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

हर्रैया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 159 शिकायतें दर्ज; 13 का मौके पर निस्तारण

बस्ती, 5 सितंबर 2026।

हर्रैया तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संपूर्ण समाधान दिवस आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शिकायतों का नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर मामलों में मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की सूचना समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो।

159 शिकायतें पहुंचीं, 13 का मौके पर निस्तारण

उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 159 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 13 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।

विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित 72 मामले, पुलिस के 18, विकास विभाग के 14, आपूर्ति विभाग के 45, विद्युत विभाग के 6 तथा अन्य विभागों से संबंधित 4 मामले शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की पूरी बात गंभीरता से सुनने और उनके साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया।

समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, डीपीआरओ घनश्याम सागर, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी रश्मि यादव, सीवीओ डा. ए.के. गुप्ता, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, एलडीएम आर.एन. मौर्या, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, डीएचओ अरुण त्रिपाठी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *