18 सितम्बर को मनाई जायेगी वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव की छठवीं पुण्यतिथि, होंगे विविध कार्यक्रम…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव की छठवीं पुण्यतिथि 18 सितंबर को मनाई जाएगी

बस्ती 6 सितम्बर 2026।

पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की छठवीं पुण्यतिथि 18 सितंबर, दिन शुक्रवार को बस्ती प्रेस क्लब के सभागार में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

यह जानकारी रविवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में विभिन्न स्थानों पर सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा पौधरोपण के साथ पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि पुण्यतिथि को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *