Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर तीन साल तक संबंध बनाने और शादी से इंकार का आरोप, वांछित आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 09 सितंबर 2026।
पहले अपने प्रेम जाल में फसाया उसके बाद शादी का ख्वाब दिखाकर 3 सालों तक बनाता रहा संबंध, जब भी लड़की शादी की बात करती वह टालमटोल कर जाता | एक दिन जब उसने कहा नहीं तुम्हें मुझसे शादी करनी पड़ेगी तो जिस्म का भूखे रविंद्र अपने सीधे शादी से इनकार कर दिया | करता भी क्यों ना वह तो उसका शारीरिक रोकने के लिए उसे झूठे ख्वाब दिखा रहा था |
मामला परसरामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवींद्र मौर्या (22) पुत्र राम सजीवन मौर्या, निवासी ग्राम उड़गईया, थाना छावनी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे 09 सितंबर 2026 को करीब 10:30 बजे ग्राम कोहराए रतनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।
तीन साल तक शादी का झांसा देने का आरोप
पुलिस के मुताबिक 08 सितंबर 2026 को परसरामपुर थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रवींद्र मौर्या पिछले करीब तीन वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है।
पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर परसरामपुर थाने में मु0अ0सं0 285/2026, धारा 69 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश प्रसाद और हेड कांस्टेबल विशाल यादव, थाना परसरामपुर शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS