ट्यूशन शिक्षक ने नाबालिक से किया दुष्कर्म गर्भवती होने पर…….

NGV PRAKASH NEWS

ट्यूशन टीचर ने शिष्य और गुरु के रिश्ते को किया कलंकित

लखनऊ,
24 फरवरी 2026,

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए 13 वर्षीय नाबालिग दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म किया | शिक्षक वीर सिंह यादव ने पिछले 20 दिनों के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ डरा-धमकाकर कई बार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हुए शोषण के कारण नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई,जिसके बाद आरोपी शिक्षक नें छात्रा का जबरन गर्भपात करवा दिया | गर्भपात के बाद जब छात्रा को असहनीय शारीरिक पीड़ा हुई, तब उसने हिम्मत कर अपनी मां को सारी बात बताई |

परिजन नें मामले की शिकायत पुलिस में की |

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है | डीसीपी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता बिजनौर जिले की निवासी है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ लखनऊ में रह रही है | वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि उसके माता-पिता दोनों सरकारी पदों पर कार्यरत हैं | आरोप के अनुसार , 22 जनवरी को जब किशोरी के अभिभावक अपने काम पर गये हुए थे,और दादी घर के बाहर धूप सेक रहीं थीं, उसी समय आरोपी शिक्षक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया | घटना का विरोध जताने पर उसने लड़की को उसका जीवन तबाह करने की चेतावनी दी | जिसके कारण डर से लड़की चुप रह गई |


इस घटना के बाद आरोपी दोपहर के समय ट्यूशन देने के नाम पर घर आने लगा और धमकियां देकर 12 फरवरी तक कई मौकों पर उसका शोषण किया | लगातार दुष्कर्म की घटना से किशोरी गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने दवाइयां देकर उसका गर्भ गिरवा दिया | साथ ही ना बताने की धमकी भी दिया |

गर्भपात के बाद जब उसकी हालत खराब हो गयी, तब उसने अपनी मां को पूरा वाकया सुनाया | इसके बाद पिता ने 21 फरवरी को थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई |

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद केस दर्ज किया गया और चार जांच दलों का गठन किया गया | उसके बाद पुलिस ने 23 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *