
जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
कौन है दग्गुबाती पूरन्देश्वरी जिनका नाम सुर्खियों में है
आंध्र प्रदेश राजमुंदरी से सांसद दग्गु वाती पूरन्देश्वरी का नाम आज कर राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्ख़ियों में है |
दग्गूवाती पुरंदेश्वरी टी डी पी के संस्थापक एनटी रामा राव बेटी और वर्तमान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं |
कल जब प्रधानमंत्री मोदी ने 72 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण किया तो लोगों को काफी हैरानी हुई क्योंकि उसमें आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम नहीं था |जबकि सबको उनको कैबिनेट में लिए जाने का पूरा विश्वास था |
परंतु अब जब राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जोरों पर है तब सूत्रों द्वारा यह पता चला कि भाजपा उनको कहीं ज्यादा जिम्मेदारी सौंपने की योजना बना रही है |
टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने सूत्रों की हवाले से यह लिखा है कि दग्गूवाती पुरंदेश्वरी को 18वीं लोकसभा का स्पीकर बनाने की योजना बनाई जा रही है |
वह लोकसभा स्पीकर की रेस में सबसे आगे हैं |
दग्गुवाती पुरंदेश्वरी को साउथ का सुषमा स्वराज भी कहा जाता है |
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें…. जी.पी.दुबे…..97210 711 75
