
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कार्य भार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर कर यह जता दिया कि वह अन्नदाताओं के लिए आगे भी कार्य करेंगे और अन्नदाता उनके प्राथमिक सूची में शामिल होंगे..
जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
एक्शन में मोदी सरकार,3करोड लोगों को घर का तोहफा, मोदी ने किया कैबिनेट का बंटवारा
10 जून 24.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने के बाद तुरंत एक्शन में आ गए हैं उनके द्वारा पहले फाइल किसान सम्मान निधि की है जिसे उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल के प्रथम फाइल के रूप में हस्ताक्षर किए |
उन्होंने कहा कि इसका लाभ मेरे देश के 9 करोड़ से ज्यादा अन्नदाताओं को होगा | आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसानों को उत्थान या तथा उनके कल्याण के लिए आगे भी निरंतर काम करते रहेंगे |
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 3 करोड लोगों को आवास देने की भी घोषणा की यहां बताते चलें कि मीडिया और सबको उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री 2 करोड लोगों को आवास देने की घोषणा करेंगे |
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा किया |
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोग अपना काम करते रहिए, अधिकांश लोगों को उनका मोदी सरकार दो में मंत्री रहते हुए जो विभाग मिला था वही विभाग मिला है |
आईए देखते हैं किसको कौन सा विभाग मिला..
मोदी कैबिनेट 3.0 के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा
नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह मंत्रालय
निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
👉 अब देखना यह है कि मोदी के उम्मीद पर यह कितना खरा उतरते हैं |
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….
ज्ञान प्रकाश दुबे. एडिटर इन चीफ
97210 711 75
