बाइक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय युवक की हत्या

बस्ती 10 जून 24.
बस्ती जिले के थानों पर जब थानाध्यक्ष के रूप में उपनिरीक्षकों की तैनाती थी और उस समय जिले में चोरी तथा अपराधों का बोलबाला था |जिस पर लोगों का कहना था कि निरीक्षक होते हुए उप निरीक्षकों की तैनाती की गई है जो थानों को संभाल नहीं पा रहे हैं | उसके बाद पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा छावनी, ह्ररैया,कप्तानगंज,नगर, कोतवाली, रुधौली आदि थानों पर प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई | प्रभारी निरीक्षकों के तैनाती के बाद भी अपराधों में कोई कमी नहीं आई | वहीं सूत्रों का कहना है कि उल्टा प्रताड़ित व्यक्ति को ही मुकदमों में फसाने की चेतावनी देकर मामले को दबा दिया जाता है|
👉 छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौवा डाड के पास पानी की टंकी के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश बरामद हुई |
युवक कैलाश बाइक पर लेटायी हुई थी | प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चेहरे तथा शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे |
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी थाना छावनी व पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी नें अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकार ह्ररैया अशोक कुमार मिश्र के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया |
पुलिस अधीक्षक ने घटना के अनावरण के लिए संबंधित को त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया |
युवा की पहचान बिलाड़े गांव के हरीश शुक्ला जिनकी उम्र 24 वर्ष के लगभग है उनकी थी |
वह घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे वह पानी का पाइप डलवाने का काम करते थे |
हरीश की मृत्यु से उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है और सारे सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है |

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें ~जी.पी.दुबे 97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *