सेवा संकल्प अभियान के तहत 5,40,593 दीपों से जगमगाया बस्ती…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत 5,40,593 दीपों से जगमगाया बस्ती, विकास और जनसहभागिता का दिया संदेश

बस्ती, 17 सितंबर 2026

मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम बस्ती जनपद में वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों सहित लगभग 5,40,593 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे बस्ती दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

10 प्रमुख स्थलों पर हुआ दीप प्रज्वलन

अभियान के अंतर्गत वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार तथा वर्ष 2017 के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद में कराए गए विभिन्न विभागों के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, तीर्थ स्थलों, आवासों, चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों तथा शहरी निकायों और पंचायतों द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों से जुड़े 10 प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इनमें पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, पार्क, अमृत सरोवर सहित विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े स्थल शामिल रहे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

नदी घाटों, मंदिरों और घरों में भी जले दीप

सेवा संकल्प अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न प्रमुख नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों, महाविद्यालयों और चिकित्सालयों सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों ने भी अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए।

कार्यक्रम में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, विकास, जनकल्याण और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में सेवा भावना और जनभागीदारी को और मजबूत करना रहा।

👉 यहां बताते चलें कि दीपोत्सव का प्रभाव सरकारी कार्यालय,स्कूलों तथा पार्टी के पदाधिकारियों को छोड़कर आम जनता पर इसका प्रभाव नगन्य या बहुत कम था| जिसका कारण भाजपा के कोर वोटरों का यूजीसी, आरक्षण तथा एससी एसटी एक्ट के खिलाफ नाराजगी तथा बिजनेसमैन वर्ग में यूपीआई पर लगने वाले शुल्क के खिलाफ नाराजगी रही | वहीं ग्रामीणों में महंगाई को लेकर नाराजगी दिखाई दी |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *