सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिक का छत-विछत मिला शव; एक हाथ गायब और कुत्ते…….

NGV PRAKASH NEWS

Sanketik Photo

दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, 4 आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली 19 सितम्बर 2026:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को खुले मैदान में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक बालिग और तीन नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को कुशक रोड स्थित एक खेत से 16 वर्षीय किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था। शव की स्थिति बेहद खराब थी और शुरुआती जांच में उसकी पहचान करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। आवारा कुत्तों द्वारा नोंचे जाने के कारण शरीर के कई अंग क्षत-विक्षत हो चुके थे और एक हाथ शव से अलग कुछ दूरी पर मिला। जांच में सामने आया कि किशोरी की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी।

टेम्पो में ले जाकर की गई वारदात पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। घटना वाले दिन किशोरी आरोपियों के साथ एक टेम्पो में गई थी। आरोपियों ने वाहन के भीतर शराब का सेवन किया और फिर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने चाकुओं से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को सुनसान मैदान में फेंककर फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार, किशोरी अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी और कुछ दिनों में लौट आती थी, जिसके चलते उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले में आगे की कानूनी व फॉरेंसिक कार्रवाई जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *