जमीनी विवाद में कलयुगी बेटे नें माँ-बहन की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या…….

NGV PRAKASH NEWS

जमीन विवाद में कलयुगी बेटे का खूनी खेल, मां-बहन की कुल्हाड़ी से हत्या

जौनपुर, 19 सितंबर 2026।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आरोप है कि भूपेंद्र पटेल ने अपनी मां शीतला देवी (70) और बहन गौरा देवी (45) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

जमीन विवाद में मां और बहन पर किया हमला

बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान भूपेंद्र पटेल ने कथित तौर पर अपनी मां और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों की मौत हो चुकी थी।

आरोपी हिरासत में, कुल्हाड़ी बरामद

सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भूपेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी कब्जे में ले ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *