Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मुंडेरवा के रामपुर गांव में पेड़ से लटकता मिला 38 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
बस्ती, 20 सितंबर 2026।
घर से नाराज चल रहा था जितेंद्र कुमार
बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार पिछले कुछ समय से घर से नाराज चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, इसी दौरान उन्होंने गांव के पास पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटनास्थल के पास उनकी बाइक भी खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि बाइक के सहारे पेड़ तक पहुंचने की बात सामने आ रही है।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही मुंडेरवा थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
NGV PRAKASH NEWS