फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

फायरिंग मामले में संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर, 23 सितंबर 2026।

संतकबीरनगर में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ₹400 नकद बरामद किए हैं।

उमिला के पास दो युवकों पर की गई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को अपूर्वा इंटर कॉलेज, उमिला के पास दो युवकों पर फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल से .32 बोर के दो खोखा कारतूस बरामद हुए थे, जिनके पेंदे पर 7.65 KF अंकित था।

मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था।

डड़वा नहर के पास दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस तथा SOG की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए डड़वा नहर के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियान्शु उर्फ टायसन दूबे निवासी अरई, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती, हालमुकाम गोरखल निकट गैस गोदाम, थाना कोतवाली खलीलाबाद तथा शिवानन्द यादव उर्फ डब्लू निवासी मोहद्दीनपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है।

वर्चस्व को लेकर बनाई थी फायरिंग की योजना

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा तथा दो अन्य साथियों के साथ घनिष्ठ मित्र हैं। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को गोरखल स्थित एक कमरे पर एकत्र होने के दौरान रमन और हरिओम द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात को लेकर उन्हें समझाया गया। इसी दौरान कथित रूप से बेइज्जती किए जाने के बाद आरोपियों ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए रमन और हरिओम को जान से मारने की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत आरोपी मोटरसाइकिलों से उमिला के पास पहुंचे। करीब 7:30 बजे रमन और हरिओम मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। आरोपियों को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन करीब 100-150 मीटर बाद उन्हें रोककर मारपीट की गई। इसी दौरान शिवानन्द यादव उर्फ डब्लू ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए।

पिस्टल और कारतूस समेत यह सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने:

  • 01 अवैध पिस्टल .32 बोर
  • 02 जिंदा कारतूस .32 बोर
  • 01 अपाचे मोटरसाइकिल
  • 01 मोबाइल फोन
  • ₹400 नकद

बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2), 352, 351(3), 3(5) BNS तथा धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम को ₹25 हजार पुरस्कार की घोषणा

कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली खलीलाबाद के उपनिरीक्षक प्रभांशु कुमार राय, हेड कांस्टेबल मो. यूसूफ, कांस्टेबल मुकेश यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह और सचिन कुमार शामिल रहे। वहीं SOG टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक रजनीश राय ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल अनुप कुमार राय तथा कांस्टेबल दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वेश मिश्रा, विवेक राय और शुभम सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए ₹25,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *