
जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा दिल्ली सरकार से टैंकर माफिया के खिलाफ अपने क्या किया
नई दिल्ली.
सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली जल संकट पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार से तीखे सवाल करते हुए पूछा कि दिल्ली जल संकट के समय टैंकर माफिया सक्रिय है और आपने टैंकर माफिया पर क्या कार्यवाही किया | सुप्रीम कोर्ट ने अभी कहा कि यदि आप कार्यवाही नहीं कर सकते तो कार्यवाही के लिए हम दिल्ली पुलिस को कहेंगे |
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की आज का पर सुनवाई करते हुए उपरोक्त बात कही |
दिल्ली सरकार ने जल संकट पर याचिका दायर करते हुए कहा था कि हरियाणा दिल्ली के बचे हुए पानी को छोड़ने का निर्देश दे |
दिल्ली सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम समाधान खोजने के लिए यहां आए हैं | इस पर खंड पीठ नें सचिव और मंत्री हलफनामा दाखिल क्यों नहीं करते | हिमाचल का कहना है कि उन्होंने पहले ही अतिरिक्त पानी छोड़ दिया है अब उनके पास कोई अतिरिक्त पानी नहीं है |
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पानी की बर्बादी रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर हलफनामा दाखिल करने को कहा और कहा कि हलफनामा आज या कल सुनवाई से पहले दाखिल किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से यह भी पूछा कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए अभी तक उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।
इस पर दिल्ली सरकार के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वे इन उपायों के बारे में हलफनामा दाखिल करेंगे क्योंकि उन्होंने बड़े पैमाने पर कनेक्शन काटने और पानी की बर्बादी रोकने सहित कई कदम उठाए हैं।
