Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शोहदों और मनचलों के खिलाफ महिला थाना पुलिस का विशेष अभियान, 50 से पूछताछ
बस्ती, 1 अक्टूबर 2026.
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बस्ती महिला थाना पुलिस ने शोहदों एवं मनचलों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया के पर्यवेक्षण में महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह ने पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की।
फव्वारा तिराहा से कंपनी बाग तक सघन चेकिंग
पुलिस टीम ने फव्वारा तिराहा, कंपनी बाग, गांधी नगर, कटेश्वर पार्क समेत अन्य स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे 50 व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई, जबकि 5 लोगों से माफीनामा भरवाया गया।
अभियान के दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं से भी पुलिस टीम ने बातचीत की और उनकी सुरक्षा को लेकर जानकारी लेते हुए उन्हें सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया।
NGV PRAKASH NEWS