भीषण सड़क दुर्घटना;वोल्वो बस की ट्रक से हुई टक्कर, चार की हुई दर्दनाक मौत…….

NGV PRAKASH NEWS

झपकी आने से अनियंत्रित हुई वोल्वो बस, ट्रक से टकराई, चार यात्रियों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास हुआ भीषण हादसा, डीएम-एसपी ने घटनास्थल और अस्पताल का किया निरीक्षण

अंबेडकरनगर, 2 अक्टूबर 2026.

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को अंबरपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वोल्वो बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सदरपुर भेजा गया है।

दिल्ली से दरभंगा जा रही थी वोल्वो बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार वोल्वो बस दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। अंबरपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में बस चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

चार यात्रियों की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

मिली सूचना के अनुसार हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं घायल यात्रियों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

डीएम-एसपी ने घटनास्थल और अस्पताल का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और राहत-बचाव कार्य की स्थिति देखी।

इसके बाद डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी लेते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर जिले के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *