Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गणेश विसर्जन में मानक से अधिक आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, 2 संचालकों के 7 DJ साउंड सीज
बस्ती, 2 अक्टूबर 2026.
गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाने के मामले में बस्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो डीजे संचालकों के कुल सात डीजे साउंड सीज किए हैं। कार्रवाई थाना हर्रैया क्षेत्र में की गई।
ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र से हुई जांच
पुलिस के अनुसार विगत दिनों गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान थाना हर्रैया क्षेत्र में कुछ डीजे संचालकों द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। मामले की जांच के लिए मौके पर लगाए गए ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र से ध्वनि की तीव्रता की जांच की गई।
जांच के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों संचालकों के कुल 7 डीजे साउंड सीज कर दिए।
BNS और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक मामले में थाना हर्रैया पर मु0अ0सं0 273/26 दर्ज करते हुए धारा 270, 292, 352, 351(3) बीएनएस एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बस्ती पुलिस का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने DJ संचालकों और आयोजकों से की अपील
बस्ती पुलिस ने सभी डीजे संचालकों एवं आयोजकों से निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन किया जाए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS